Join Our Community! Free Join Now

Horn Ok Please | बुरी नजर वाले तेरा मुंह

Horn ok please
गाड़ियों के पीछे Horn ok please क्यों लिखा रहता है? 

‘Horn Ok Please’ का मतलब क्या है ? 


आखिर गाड़ियों पर ही क्यों :-

आपने तो सड़क पर चलते समय तरह-तरह के शब्द गाड़ियों के पीछे लिखा हुआ देखे ही होगे। इनमें से कुछ चीजें दुर्लभ होती है जो हमें कभी-कभार ही देखने को मिलती हैं तो कई चीजें ऐसी भी होती है जिन्हें हम हमेशा से ही देखते आ रहे हैं। इनमें से एक कॉमन बात यह है कि ‘बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला’, ‘फिर मिलेंगे’,’जगह मिलने पर पास दिया जाएगा’, और इनमें से जो सबसे ज्यादा कॉमन है, वह है ‘Horn Ok Please’। 


Horn ok please
 Horn ok please 

लगभग हर ट्रक या किसी सामान वाहक गाड़ियों के पीछे ऐसा लिखा रहता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसका अर्थ क्या है? या इसे क्यों लिखा जाता है?

 ऐसा सुरक्षा की दृष्टि से लिखा जाता है। जैसा कि हम जानते हैं कि हाइवे पर बड़ी गाड़ियों के आने-जाने के लिए सिर्फ एक लेन ही होती है। इसके चलते कई बार चालकों को बड़ी परेशानी होती है।


Horn ok please
Horn ok please क्यों 


लिखने का वजह :-

 ऐसा कहा जाता है कि पहले गाड़ियों के पीछे जहां Ok लिखा होता है वहां पहले लाईट लगी होती थी।यदि कोई ड्राइवर पीछे से हॉर्न बजाता था तो ट्रक ड्राईवर आगे-पीछे देखकर उस लाइट को जला देता था और इस तरह से वह अन्य चालक को ओवरटेक करने की इजाजत देता था जो कि सुरक्षा की द्रष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है।

इसके साथ ही ‘Horn Ok Please’ को लिखने का एक और उद्देश्य है और वह ये कि इससे सड़कों पर गाड़ियों के बीच दूरी बनी रहे ताकि दुर्घटना की आशंका को काफी हद तक कम किया जा सके।

Horn ok please
बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला

टाटा ऑइल मिल्स लि. :-

ऐसा भी कहा जाता है कि पहले ‘Ok’ शब्द के स्थान पर ‘Overtake’ लिखा जाता था। इसका तात्पर्य यह था कि किसी अन्य गाड़ी का चालक ट्रक को ओवरटेक करने से पहले हॉर्न बजा कर सचेत कर दें। हालांकि बाद में ओवरटेक शब्द के बदले ‘Ok’ लिखा जाने लगा।
 आपको बतादे की ‘Ok’ लिखे जाने के पीछे का सबसे दिलचस्प कारण। दरअसल, टाटा ऑइल मिल्स लि. के द्वारा ‘Ok’ नाम से एक साबुन को लॉन्च किया गया था। इस साबुन का लोगो (LOGO) कमल का एक फूल था। टाटा ने अपने द्वारा लॉन्च किए गए इस साबुन के प्रचार के लिए ट्रकों के पीछे ऐसा लिखकर उसका प्रचार करता था। और इससे आने जाने वाले हर किसी की नजर उस पर पड़ती थी और इससे लोगों को साबुन के बारे में अच्छे से पता लग जाता था।


I hope if you like this post drop comments Thank you

Rate this article

Getting Info...

Cookies Consent

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

Cookies Policy

We employ the use of cookies. By accessing Plus UI, you agreed to use cookies in agreement with the Plus UI's Privacy Policy.

Most interactive websites use cookies to let us retrieve the user’s details for each visit. Cookies are used by our website to enable the functionality of certain areas to make it easier for people visiting our website. Some of our affiliate/advertising partners may also use cookies.