Join Our Community! Free Join Now

MK-3 flying एयरस्पीडर Car फॉर्मूला-वन कार से हवा मे सफर करने का सपना

अब उड़ेगी हवा में कार यात्रा करना अब और भी आसान किया फॉर्मूला वन कार

Fact about MK-3 Flying cars
MK-3 flying car

फॉर्मूला-वन कार की काफि ज्यादा रोमांच और रफ्तार का अद्भुत संगम | जब जमीन पर कई किलोमीटर की रफ्तार (Speed) से Car या कोई गाड़ी चलती हैं तो आपकी दिल की धड़कनों को कितना ज्यादा बढ़ा देती हैं, और वही रेस अब और भी रोमांचक होने वाला है। क्योंकि विश्व में अब आसमानों के बीच कारों (Car's) का रेस होगा। अब जमीन से ऊपर कारें भागेंगी और आप अपनी आंखों के सामने उस नजारे को देखें पायेंगे, जो शायद ही आपने कभी सोचा होगा और तो और आप लोग किसी काल्पनिक फिल्मों में हि देखें होगे। विश्व में पहली बार फॉर्मूला वन रेस आसमान में होने का काल्पनिक ख्वाब अब असली मे सच होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया में उड़ने वाली कार ने अपनी कामयाबी को उडान के साथ पूरी कर ली है।

उड़ने की Speed :-

Fact about MK-3 Flying cars
MK-3 flying car


विश्व का पहला उड़ने वाला रेसिंग कार ने अपनी उड़ान को कामयाबी के साथ पूरी कर ली है। इस कार के उड़ने का रफ्तार लगभग 60 मील प्रतिघंटे तक है, जो फॉर्मूला वन कार रेस में कारों की रफ्तार के करीब-करीब बराबर ही है। इस कार ने पहली बार दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एक रेगिस्तान में अपनी उड़ान पूरी की थी। इस साल के अंत में कारों की एक रेस में भी यह फ्लाइंग कार हिस्सा लेगी। रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लाइंग इलेक्ट्रिक कार को एयरस्पीडर इलेक्ट्रिक रेसिंग सीरिज के हिस्से के तौर पर लॉन्च किया गया है और फिर दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के रेगिस्तान में इसका ट्रायल भी किया गया था, जिसमें ये पूरी तरह से कामयाब रहा है। और अब, उड़ने वाला कारों की ये रेस कहां होने वाला है, इसकी बात की जानकारी अभी तक नहीं दी गई है।


इस कार का नाम है एमके-3 एयरस्पीडर :-

Fact about MK-3 Flying cars
MK-3 flying car


Social media रिपोर्ट के मुताबिक इस फ्लाइंग कार का नाम MK-3 एयरस्पीडर रखा गया है और जल्दी ही ये कार 93 से 155 मील प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ने लगेगी। और ये भी कहा गया है कि फॉर्मूला वन-स्टाइल सीरिज में 4 टीमें हिस्सा लेंगी और 10 क्राफ्टमैन इसमें एक दूसरे से मुकाबला करेंगे। हालांकि, अभी फॉर्मूला वन रेस में शामिल होने वाली इन फ्लाइंग कारों को ग्राउंड पर बैठे पायलट, मोटरस्पोर्ट रिमोट के सहारे इसे कंट्रोल करेंगे, लेकिन ये भी कहा गया है कि 2022 तक इन कारों को ड्राइवर के साथ उडाया जायेगा। यानि, हवा में ड्राइवर कार उड़ाएंगे और रफ्तार की जंग में बाजी मारने की कोशिश करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइंग कार में आठ रोडर लगे हुए हैं और यह 2.8 सेकेंड्स में 0 से 62 मील प्रति घंटे की
Speed से उड़ान भर सकेगी।


बैटरी से चलेगी फ्लाइंग कार :-

Fact about MK-3 Flying cars
MK-3 flying car

 

Social media रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइंग कार बैट्री से ही उड़ान भरेंगी और मर्सडीज बेंज F-1 कार भी 2.6 सेकेंड में इतनी ही उड़ान भर सकती हैं। फ्लाइंग कार को लिथियम पॉलीमर बैटरी के जरिए हवा में अभी 15 मिनट तक उड़ाया जा सकता है, जबकि फॉर्मूला वन रेस 45 मिनट से भी ज्यादा की उडान भर सकती है। जिसका मतलब ये हुआ कि फॉर्मूला वन कार रेस में जिस तरह से बीच में कारों में पेट्रोल डाला जाता है, उसी तरफ फ्लाइंग कार रेस में रेस के दौरान इन कारों की बैट्री बदली जाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक टेस्ट ट्रायल के दौरान ऑस्ट्रेलिया के नागरिक उड्डयन सुरक्षा प्राधिकरण ने फ्लाइंग कार की निगरानी की थी, लेकिन फ्लाइंग कार ने कितनी देर उड़ान भरी और कितनी ऊंचाई पर कार ने उड़ान भरी है, इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि कंपनी इसको लेकर सस्पेंस बनाए रखना चाहती हैं


पिछली बार मिली थी नाकामयाबी :-

Fact about MK-3 Flying cars
MK-3 flying car

बात करें तो 2019 में भी फ्लाइंग कार का ट्रायल किया गया था, लेकिन उस बार नाकामयाबी ही हाथ लगी थी। उस बार कार करीब 8 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भरते वक्त क्रैश कर गई थी। जिसके बाद फिर से कार के डिजाइन से लेकर ईंजन में कई परिवर्तन किए गये थे। एयरस्पीडर ने फ्लाइंग कार का डिजाइन किया है और इस कार को हेलीकॉप्टर, फाइटेर जेट और फॉर्मूला वन रेस कार का मिक्स डिजाइन बनाया गया है। इस फ्लाइंग कार को ऑस्ट्रेलिया के एडीलेड में बनाया गया है और इसका निर्माण अलौडा एयरोनॉटिक्स ने किया है। मेल ऑनलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक जब एक मेल के जरिए फ्लाइंग कार की लागत के बारे में पूछा गया तो कंपनी की तरफ से इसकी जानकारी को गोपनीय बताया गया। कंपनी की तरफ से कार की कीमत को लेकर कहा गया है कि कार कंपनी और रेसिंग टीमों के बीच इसकी कीमत को लेकर गोपनीयता बरतने का करार है।


फ्लाइंग कार को लेकर गर्व :-

Fact about MK-3 Flying cars
MK-3 flying car

फ्लाइंग कार का निर्माण करने वाली एयरस्पीडर और अलौडा एयरोनॉटिक्स कंपनी के संस्थापक मैथ्यू पियरसन ने कहा कि उन्हें इस कार का निर्माण करने के लिए गर्व है। उन्होंने कहा कि ये बेहद रोमांचित करने वाला स्पोर्ट होगा और ये बताता है कि इंसान और मशीन मिलकर क्या कुछ नहीं कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि ये पहली उड़ान ऐतिहासिक है लेकिन ये सिर्फ एक शुरूआत है। हम मोटरस्पोर्ट और फॉर्मूला वन रेस की विरासत में एक नया अध्याय जोड़ने के बेहद करीब हैं। वहीं, रेसिंग कार एक्सपर्ट्स का मानना है कि उड़ने वाली कारों का तेजी से विकास होगा और दुनिया इसे हाथों हाथ लेने वाली है।

Rate this article

Getting Info...

Cookies Consent

This website uses cookies to ensure you get the best experience on our website.

Cookies Policy

We employ the use of cookies. By accessing Plus UI, you agreed to use cookies in agreement with the Plus UI's Privacy Policy.

Most interactive websites use cookies to let us retrieve the user’s details for each visit. Cookies are used by our website to enable the functionality of certain areas to make it easier for people visiting our website. Some of our affiliate/advertising partners may also use cookies.